Elnaaz Norouzi की पहली बॉलीवुड फिल्म नवाजुद्दीन के साथ
ईरान मूल की अभिनेत्री एलनाज नोरौजी ( Elnaaz Norouzi ) ने भारतीय फिल्म उद्योग में कदम रख ली है। वैसे वे काफी समय से भारत की मनोरंजन उद्योग से जुड़ी हुई है और काफी सक्रिय हैं। भारतीय वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' ( Secred Games ) में वे जोया के किरदार में नजर आई थीं। हॉकी की पृष्ठभूमि पर बनी पंजाबी फिल्म 'खिद्दो खुंडी' (गेंद और हॉकी) में भी वे काम कर चुकी हैं। निर्देशक जयदीप चोपड़ा (माजी, 2016- द एंड) की 'संगीन' ( Sangeen Movie ) उनकी पहली हिन्दी फिल्म होगी, जिसके नायक नवाजुद्दीन सिद्दीकी ( Nawazuddin Siddiqui ) हैं। दोनों 'सेक्रेड गेम्स' में एक साथ काम कर चुके हैं । एलनाज नौरोजी मॉडल भी हैं और भारत में रहते हुए कामचलाऊ हिन्दी सीख चुकी हैं, जितनी ब्रिटेन मूल की कैटरीना कैफ और श्रीलंका मूल की जैकलीन फर्नांडिस को भी नहीं आती है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो 'संगीन' की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू हो जाएगी। इसे लंदन और मुम्बई में फिल्माए जाने की योजना है।

Leave your comments